नौकरी से निकाले जाने पर एमपी में महिला ने अपने मैनेजर को कराया किडनैप, मांगी फिरौती

सतना (एमपी) में नौकरी से निकाले जाने पर एक फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी द्वारा पति व उसके साथियों से अपने मैनेजर का अपहरण कराए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, मैनेजर से मारपीट कर उसके घरवालों से ₹2 लाख फिरौती की मांगी गई। पुलिस ने मैनेजर को छुड़ाकर अपहरण में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Load More