नौकरीपेशा लोगों से ज़्यादा कमा रहे लखनऊ के भिखारी, ₹90000/माह तक है कमाई: सर्वे
नगर निगम, समाज कल्याण विभाग और ज़िला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के सर्वे में लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 5,312 भिखारी पाए गए हैं। सर्वे के मुताबिक, लखनऊ में भिखारियों ने कमाई के मामले में कई नौकरीपेशा लोगों को पीछे छोड़ दिया है और कई भिखारी ₹90,000/माह तक कमा रहे हैं। वहीं, कई भिखारियों के पास स्मार्टफोन्स और पैनकार्ड मिले हैं।