नौकरशाहों में फेरबदल समाधान नहीं: पेपर लीक विवाद के बीच NTA के प्रमुख को हटाने पर खरगे
एनईईटी और यूजीसी-नेट की परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार द्वारा सुबोध कुमार सिंह को नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के डायरेक्टर जनरल के पद से हटाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नौकरशाहों में फेरबदल करना बीजेपी द्वारा बर्बाद की गई शिक्षा प्रणाली की समस्या का समाधान नहीं है।