निखिल से दलजीत कौर के तलाक की खबरों के बीच करिश्मा तन्ना ने किया ऐक्ट्रेस का सपोर्ट
टीवी ऐक्ट्रेस दलजीत कौर के केन्या में रहने वाले बिज़नेसमैन पति निखिल पटेल से तलाक की खबरों के बीच ऐक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने दलजीत का सपोर्ट किया है। करिश्मा ने कहा, "जो कुछ हुआ वो नहीं होना चाहिए था। मेरी सबसे प्यारी दोस्त दलजीत को मेरा पूरा सपोर्ट है...उस आदमी (निखिल) ने दलजीत के साथ गलत किया है।"