न खुद कुछ करेंगे, न किसी को करने देंगे: विपक्ष द्वारा सरकार के कार्यों का विरोध करने पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य के शिलान्यास के बाद कहा है, "दुर्भाग्य से विपक्ष का एक गुट पुराने ढर्रे पर चल रहा है।" उन्होंने कहा, "न वो खुद कुछ करेंगे, न किसी को करने देंगे।" बकौल प्रधानमंत्री, देश ने आधुनिक संसद भवन बनाया लेकिन विपक्ष के इस गुट ने इसका भी विरोध किया।