नागा चैतन्य की सगाई के बाद फैन ने समांथा को शादी के लिए किया प्रपोज़, ऐक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला की सगाई के बाद एक फैन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु को शादी के लिए प्रपोज़ किया है। इस पर कमेंट करते हुए समांथा ने लिखा, "बैकग्राउंड में जिम ने मुझे लगभग इसके (शादी) लिए राज़ी कर दिया था।" नागा चैतन्य और समांथा 2021 में अलग हो गए थे।