नंगे पैर भागते हुए कोर्ट पहुंचे सपा विधायक बेग, घरेलू सहायिका के खुदकुशी केस में किया सरेंडर
भदोही (यूपी) में सपा विधायक ज़ाहिद बेग ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस दौरान बेग नंगे पैर भागते हुए कोर्ट पहुंचे थे। बेग और उनके परिवार पर बाल श्रम, बंधुआ मज़दूरी और नाबालिग घरेलू सहायिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। गौरतलब है, बुधवार को बेग के बेटे ज़ईम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।