नेग के ₹5,100 न मिलने पर यूपी में नर्स ने 40 मिनट तक नवजात को मेज पर रखा, हुई मौत
मैनपुरी (यूपी) के एक शख्स का आरोप है कि एक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स ने ₹5,100 नेग न देने पर उसके नवजात बेटे को 40-मिनट तक परिवार से दूर कर मेज पर रखा। बकौल शख्स, पैसे देने पर नर्स ने उसे बच्चा दिया और हालत बिगड़ने के बाद बच्चे की मौत हो गई। संविदा नर्स को हटा दिया गया है।