नागालैंड के खोनोमा गांव को कहा जाता है एशिया का पहला 'ग्रीन विलेज'
नागालैंड के खोनोमा गांव को एशिया का पहला 'ग्रीन विलेज' कहा जाता है जहां से हरे-भरे जंगलों से ढकी हुईं पहाड़ियां दिखाई देती हैं। प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति के कारण यह गांव नागालैंड में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। खोनोमा राज्य का पहला गांव है जिसने शिकार और अवैध कटाई पर प्रतिबंध लगाया है।