नागपुर में शख्स ने किराए के मकान को बनाया नकली नोट छापने का ठिकाना, लाखों की करेंसी ज़ब्त
नागपुर (महाराष्ट्र) में मकान मालिक ने किराए पर दिए गए काफी समय बंद अपने कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर ₹500-₹500 के नकली नोटों के बंडल और प्रिंटर मिले हैं। पुलिस ने 37-लाख के छपे और 48 लाख के अधूरे नकली नोट ज़ब्त किए। किराए पर कमरा लेने वाले फरार शख्स के मुंबई में होने की सूचना पर गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हुई।