नागपुर अब BJP का गढ़ नहीं रहा: चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस

महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह जीत तो मायने रखती है, यह सीट बीजेपी का गढ़ नहीं रही। अब यह कांग्रेस का ही गढ़ रहेगा...देश का युवा अब फिर से कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है।"

Load More