नागपुर के कारखाने में 'बॉयलर' फटने से 2 मज़दूरों की हुई मौत, 7 घायल
पुलिस के मुताबिक, नागपुर (महाराष्ट्र) में मंगलवार को एक सीमेंट ब्लॉक निर्माण कारखाने में 'बॉयलर' फटने से 2 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि करीब 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण कारखाने के पास स्थित 6 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा 3 बकरियां मारी गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।