नागपुर के वॉटर फिल्टर प्लांट में लीक हुई क्लोरीन गैस, 50 लोग पहुंचे अस्पताल
महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले के गोधनी नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार देर रात वॉटर फिल्टर प्लांट परिसर में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र पुलिस इंस्पेक्टर हरेश कालशेकर के अनुसार, "करीब 40 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है...12 लोगों को छुट्टी दे दी गई...स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है।"