नागपुर की सोलर कंपनी की फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 1 मज़दूर की मौत; कई घायल
महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार रात को बाज़ारगांव स्थित सोलर ग्रुप के डिफेंस-कम-कमर्शियल एक्सप्लोसिव यूनिट में विस्फोट हो गया। इस धमाके में एक मज़दूर की मौत हो गई जबकि कई कर्मचारी घायल हो गए है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिसंबर 2023 में भी इस फैक्ट्री में धमाका हुआ था जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी।