नागपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार; 8 शादियां कर ठगे लाखों, 9वीं शादी से पहले पकड़ी गई
नागपुर (महाराष्ट्र) में ‘लुटेरी दुल्हन’ के नाम से कुख्यात 38-वर्षीय समीरा फातिमा नामक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर पिछले 15 वर्षों में 8 शादियां कर लाखों रुपए ठगने का आरोप है। वह पेशे से टीचर है और 9वीं शादी की योजना बना रही थी लेकिन 29 जुलाई को एक चाय की दुकान से पकड़ ली गई।