नागपुर में कोर्टरूम में वकील को हार्ट अटैक आने पर जज ने दी CPR, वकील की हुई मौत
नागपुर (महाराष्ट्र) में एक ज़िला अदालत में शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से एक वकील की मौत हो गई। 65-वर्षीय वकील अपने केस पर सुनवाई का इंतज़ार कर रहा था और अचानक बेहोश हो गया। जज एसबी पवार ने उसे सीपीआर दी और खुद गाड़ी चलाकर उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने वकील को मृत घोषित कर दिया।