नागपुर में चलेगी विमान जैसी सीटों वाली बस, यात्रियों की सुविधा के लिए होंगी होस्टेस
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि नागपुर (महाराष्ट्र) में एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और इसके तहत शहर में 132 सीटों वाली बस चलेगी जिसकी सीटें विमान जैसी होंगी। उन्होंने कहा, "बस में फ्लाइट जैसी होस्टेस रहेंगी और यात्रियों को पैकेज्ड फूड व पानी मिलेगा। बस में लैपटॉप होल्डर जैसी सुविधाएं भी होंगी।"