नागपुर में तार चुराने के लिए ट्रांसफॉर्मर पर चढ़े युवक की करंट लगने से हुई मौत, जला शव
नागपुर (महाराष्ट्र) में रविवार रात तार चुराने के लिए ट्रांसफॉर्मर पर चढ़े एक 25 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक ट्रांसफॉर्मर में फंस गया था और सोमवार सुबह उसका शव जलता हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि युवक ट्रांसफॉर्मर से तेल और तार चुराने की कोशिश कर रहा था।