नागपुर में देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने के समर्थन में लगे होर्डिंग्स
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अगला मुख्यमंत्री बनाने के समर्थन में नागपुर में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। फडणवीस के आवास धर्मपेठ पर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है जिसपर लिखा है 'महाविजय के वास्तुकार'। वहीं, कुछ अन्य पोस्टरों पर लिखा है, 'भावी मुख्यमंत्री देवा भाऊ' और 'महाराष्ट्र का आधुनिक अभिमन्यु।'