नागपुर में फोन के लिए पैसे न मिलने पर लड़के ने मां को दी तलवार से मारने की धमकी
नागपुर (महाराष्ट्र) पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक 18-वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर मोबाइल फोन के लिए ₹10,000 न मिलने पर अपनी मां को तलवार दिखाकर मारने की धमकी दी। बकौल पुलिस, मां के काम से लौटने पर लड़के ने ₹10,000 की मांग की और न मिलने पर अपनी मां और बहन के साथ दुर्व्यवहार किया।