नागपुर में सिजोफ्रेनिया से पीड़ित शख्स ने कब्रिस्तान के चौकीदार की गला रेतकर की हत्या
महाराष्ट्र के नागपुर में सिजोफ्रेनिया (गंभीर मानसिक विकार) से पीड़ित एक 39 वर्षीय शख्स ने कब्रिस्तान के 67 वर्षीय चौकीदार की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चौकीदार, आरोपी के पिता का दोस्त था और वारदात के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।