नागपुर में सोने की तस्करी के आरोपी ने डीआरआई कार्यालय की छठी मंज़िल से लगाई छलांग
नागपुर (महाराष्ट्र) में सोने की तस्करी के आरोप में पकड़े गए एक शख्स ने रविवार रात राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के कार्यालय की छठी मंज़िल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, दुबई से सोने की तस्करी कर उसे यूपी में बेचने के आरोप में शख्स को 14 जून को सांगली से गिरफ्तार किया गया था।