नागपुर में सब्ज़ी के गर्म बर्तन में गिरने से झुलसी 4 वर्ष की बच्ची, हुई मौत
नागपुर (महाराष्ट्र) में एक समारोह में सब्ज़ियां पकाए जाने के दौरान एक 4 वर्षीय बच्ची एक बर्तन में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी और मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।