नागपुर रेलवे स्टेशन से 6 माह का बच्चा चोरी कर फरार हुई महिला, 24 घंटे में हुई अरेस्ट
महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन से एक महिला ने माता-पिता के साथ सो रहे एक 6 महीने के बच्चे को चोरी कर लिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर 4 टीमें बनाईं और 24 घंटे के अंदर महिला को अमरावती से गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को उसके परिजन को सौंप दिया गया है।