नागपुर हिंसा के बाद औरंगज़ेब की कब्र को लेकर ASI ने लिया बड़ा फैसला, मकबरे को ढका
नागपुर (महाराष्ट्र) में हुई हिंसा के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने छत्रपति संभाजीनगर में मौजूद औरंगज़ेब के मकबरे को चारों ओर से टिन शेड से ढक दिया है। विज़िटर्स को कब्र के आसपास कोई भी गतिविधि करने की इजाज़त नहीं होगी। बकौल पुलिस, औरंगज़ेब के मकबरे में तोड़फोड़ या उसे नष्ट करने की संभावना है जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।