नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान पर देशद्रोह का मामला हुआ दर्ज
नागपुर (महाराष्ट्र) हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान समेत 6 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में अब तक 4 एफआईआर दर्ज की हैं जिनमें 50 से ज़्यादा आरोपियों के नाम शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने 17 मार्च को हुई इस हिंसा के पीछे बांग्लादेशी कनेक्शन होने को लेकर जांच शुरू कर दी है।