नागरिकों की हत्या मानवता के विरुद्ध अपराध है: J&K में आतंकी हमले पर प्रियंका गांधी
गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादी हमले में 7-लोगों की मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है, "नागरिकों की हत्या अत्यंत निंदनीय है।" उन्होंने कहा, "निर्दोष नागरिकों की हत्या कर आम जनता के बीच हिंसा व दहशत फैलाने जैसे कृत्य मानवता के विरुद्ध अपराध हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।"