नीचे ट्रेन ऊपर मेट्रो की 2-2 लाइन; DMRC का कमाल, बनाया अपने सबसे ऊंचे पॉइंट का रिकॉर्ड
दिल्ली मेट्रो ने हैदरपुर बादली मोड़ के पास अपने सबसे ऊंचे पॉइंट (28.362 मीटर) का निर्माण कर रिकॉर्ड बनाया है। यह मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन का हिस्सा है। डीएमआरसी ने बताया, "जगह की कमी के कारण ज़मीनी सपोर्ट के बजाय मैकॉले बार्स का इस्तेमाल किया गया। रात में निर्माण कार्य चला।" वहीं, सबसे ऊंचे इस पॉइंट के नीचे रेलवे ट्रैक हैं।