निचली अदालत से ज़मानत न मिलने के बाद प्रज्वल रेवन्ना ने कर्नाटक HC का किया रुख

कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी और जेडीएस से निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना ने निचली अदालत से ज़मानत न मिलने के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया है। गौरतलब है कि 26 जून को बेंगलुरु की एक अदालत ने प्रज्वल की ज़मानत याचिका खारिज कर दी थी। प्रज्वल को 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

Load More