नोज़ पिन नहीं खुली तो राजस्थान में REET अभ्यर्थी की नाक पर चिपका दिया गया टेप

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की रीट-2024 परीक्षा का गुरुवार को आयोजन हो रहा है। इस दौरान परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों की एंट्री से पहले कड़ी जांच की गई व कैंडिडेट्स की ज्वेलरी व हाथ में बंधा धागा भी हटा दिया गया। वहीं, अजमेर में एक महिला उम्मीदवार की नोज़ पिन न खुलने पर उसकी नाक पर टेप चिपका दिया गया।

Load More