नॉटिंघम टेस्ट में वेस्टइंडीज़ ने की वापसी, केवम हॉज ने जड़ा शतक
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच नॉटिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ केवम हॉज ने शतक जड़कर मैच में टीम की वापसी कराई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज़ ने पहली पारी में 351/5 का स्कोर बनाया है और इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर से अब वह 65 रन दूर है।