नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 15% का भारी उछाल, सरकार के खजाने में आए ₹5.2 लाख करोड़

चालू वित्त वर्ष में 17 जून तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 14.64% बढ़कर ₹5.21 लाख करोड़ से अधिक हो गया। इस दौरान नेट कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 22% बढ़कर ₹2.08 लाख करोड़ और नेट नॉन-कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 8% बढ़कर करीब ₹2.94 लाख करोड़ रहा। वहीं, ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.46% बढ़कर ₹6.10 लाख करोड़ से अधिक पहुंच गया।

Load More