नोट में 'मौत के बाद पत्नी को मिले नौकरी' लिखकर UP में नगरपालिका कर्मी ने की खुदकुशी
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में नगरपालिका के एक कर्मचारी ने मंगलवार को कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कर्मचारी ने सुसाइड नोट में नगरपालिका के ईओ समेत 5 लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और लिखा, "मेरी मौत के बाद मेरी पत्नी को नौकरी मिले।" मृतक के भाई के अनुसार, कर्मचारी को 18-महीने से वेतन नहीं मिला था।