नोटिस का जवाब देने की जगह सेबी की विश्वसनीयता पर हमला कर रहा है हिंडनबर्ग: माधबी पुरी बुच
सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत में कई उल्लंघनों को लेकर जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के बजाय बाज़ार नियामक की विश्वसनीयता पर हमला करने का रास्ता चुना है। बुच और उनके पति ने एक बयान जारी कर हिंडनबर्ग के आरोपों को चरित्र हनन का प्रयास बताया।