नेटफ्लिक्स पेमेंट स्कैम को लेकर सरकार की चेतावनी, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
सरकार ने नेटफ्लिक्स पेमेंट स्कैम को लेकर चेतावनी दी है। इस स्कैम में आपका नेटफ्लिक्स पेमेंट फेल होने या अकाउंट बंद होने को लेकर मेसेज आता है। इसके साथ एक लिंक जुड़ा होता है जिसपर क्लिक करने के बाद आपसे ओटीपी और डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी जाती है। सरकार ने कहा कि ऐसे अनजान लिंक पर क्लिक ना करें।