नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'ब्रिजर्टन' ने UK की अर्थव्यवस्था में दिया ₹2,900 करोड़ का योगदान
नेटफ्लिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ब्रिजर्टन' सीरीज़ ने पिछले 5 वर्षों में यूके (यूनाइटेड किंगडम) की अर्थव्यवस्था में £275 मिलियन (₹2,900 करोड़) से अधिक का योगदान दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरीज़ के कारण 5,000 से अधिक लोकल बिज़नेस को फायदा हुआ है और जिन जगहों पर इसके सेट बने वहां पर्यटन में भी वृद्धि हुई है।