नेटवर्क के लिए झारखंड के इस गांव में पेड़ पर टांगे जाते हैं फोन, न पुलिस आ पाती है ना ऐम्बुलेंस
कोडरमा (झारखंड) के एक गांव में नेटवर्क नहीं आने से परेशान लोगों को नेटवर्क की तलाश में अपने मोबाइल को पेड़ों पर लटकाकर या बांधकर रखना पड़ता है जिसका वीडियो सामने आया है। एक महिला ने बताया, "नेटवर्क नहीं मिलने से ऐम्बुलेंस नहीं बुला पाते हैं...कभी कोई घटना घट गई तो पुलिस को समय पर सूचना नहीं दे पाते हैं।"