नूडल्स व रेमन खाने के बाद शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, इंस्टेंट नूडल्स या रेमन में पर्याप्त पोषक तत्व नहीं होते हैं। खाने में नूडल्स या रेमन की अधिकता से थकान, कमज़ोर इम्यूनिटी और दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हाल ही में ऐक्टर सेबेस्टियन स्टेन ने खुलासा किया था कि उन्हें एक रोल के लिए वज़न बढ़ाने के लिए रेमन डाइट लेने को कहा गया था।