नीता अंबानी ने अनंत-राधिका की शादी के मंडप में समझाया 'कन्यादान' का मतलब
नीता अंबानी ने हाल ही में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के मंडप में 'कन्यादान' का मतलब समझाते हुए कहा, "भारतीय संस्कृति में सबसे महान काम होता है 'कन्यादान' जो...दुल्हन को उसके माता-पिता द्वारा सौंपे जाने का प्रतीक है।" उन्होंने कहा, "एक बेटी की मां...होने के नाते जानती हूं...बेटी कोई संपत्ति नहीं होती...बल्कि आशीर्वाद है जिसे संजोकर रखा जाना चाहिए।"