नीता अंबानी ने बेटे अनंत की शादी में लगवाई खास मेहंदी, दोनों हाथों पर लिखवाया परिवार का नाम
नीता अंबानी ने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में राधा-कृष्ण की छवि के साथ खास डिज़ाइन की मेहंदी लगवाई जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। उनके एक हाथ के पीछे मेहंदी से अनंत-राधिका लिखा है जबकि दूसरे हाथ के पीछे लगी मेहंदी में मुकेश (पति), आकाश (बेटा), श्लोका (बहु), ईशा (बेटी), आनंद (दामाद) और चारों नाती-पोतों के नाम लिखे हैं।