नीता अंबानी ने बताया कैसे हुई थी पति मुकेश अंबानी से पहली मुलाकात
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में नीता अंबानी ने बताया कि एक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति के दौरान धीरूभाई अंबानी ने उन्हें पहली बार देखा और रिश्ता भेजा। इसी के बाद उनकी पहली बार मुकेश अंबानी से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि नृत्य के प्रति उनका जुनून ही उन्हें 42 साल पहले अपने जीवनसाथी तक लेकर आया।