नीता अंबानी से पूछा गया 'आप मुकेश अंबानी और PM मोदी में से किसे चुनेंगी'; उन्होंने दिया जवाब
हार्वर्ड में इंडिया कॉन्फ्रेंस में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी से पूछा गया कि वह अपने पति मुकेश अंबानी और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में से किसे चुनेंगी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है...पीएम मोदी जी देश के लिए और मेरे पति मुकेश मेरे घर के लिए अच्छे हैं।" उन्होंने ओलंपिक-2036 की मेज़बानी भारत को देने की भी वकालत की।