नाती अगस्त्य ने न्यूयॉर्क में 2 साल तक मेरे नाम पर मुफ्त में खाना खाया: अमिताभ
'केबीसी-16' में होस्ट व अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उनके नाती अगस्त्य जब न्यूयॉर्क में पढ़ाई करते थे तब उनके नाम पर 2 साल उन्होंने मुफ्त में खाना खाया। उन्होंने बताया, "वहां एक देसी था उसने एक (खाने की) चीज़ का नाम अमिताभ बच्चन रखा था...उसे खाने के बाद अगस्त्य ने उसे बताया था, 'यह मेरे नाना हैं'।"