नीतू कपूर ने 15 साल की उम्र में खरीद ली थीं मर्सिडीज़ और 4-5 संपत्तियां
'कर्ली टेल्स' को दिए इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया है कि 15 साल की उम्र तक उन्होंने 4-5 संपत्तियां खरीद ली थीं और उनके पास खुद की मर्सिडीज़ कार थी। नीतू ने 5 साल में करियर शुरू कर 21 साल की उम्र तक करीब 100 फिल्में कीं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद फिल्में छोड़ने का फैसला आसान था।