नीतू कपूर ने रीपोस्ट किया 'टॉक्सिक' के नेगेटिव रिव्यू वाला पोस्ट
रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का नेगेटिव रिव्यू दोबारा शेयर किया। यह रिव्यू मूल रूप से फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने पोस्ट किया था। हालांकि, नीतू कपूर के अकाउंट पर यह रीपोस्ट दिखाई नहीं दिया। दरअसल, यश 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ नज़र आएंगे।