नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी क्यों नए मुख्य चुनाव आयुक्त का कर रहे हैं विरोध?
नए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है, "आधी रात में नियुक्ति का फैसला...अपमानजनक है।" दरअसल, राहुल ने नियुक्ति की बैठक के बाद डिसेंट नोट जारी किया था। उनके मुताबिक, सीईसी की नियुक्ति के लिए बने नए कानून पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की सुनवाई के बाद नियुक्ति होनी चाहिए थी।