नेता प्रतिपक्ष ज़िम्मेदारी वाला पद है, राहुल ने गैर-ज़िम्मेदाराना बयान दिए: वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है, "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एक ज़िम्मेदारी वाला पद होता है लेकिन सोमवार को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गैर-ज़िम्मेदाराना बयान दिए।" वैष्णव ने कहा, "राहुल ने कहा कि अग्निवीर में शहीदों को कोई मुआवज़ा नहीं दिया जाता है, इससे बड़ा झूठ कोई नहीं हो सकता है।"