नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद में बुलाए किसान, एंट्री न दिए जाने से हुए नाराज़
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को किसानों को मिलने के लिए संसद भवन स्थित अपने दफ्तर बुलाया। जब किसानों को संसद में प्रवेश नहीं करने दिया गया तो राहुल नाराज़ होकर बोले, "शायद वे किसान हैं इसलिए प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है...बाहर मिल लेंगे।" हालांकि, किसानों को बाद में संसद में प्रवेश करने दिया गया।