नितिन गडकरी का 'डीज़ल वाहन को बाय-बाय कहिए' वाला पुराना वीडियो हुआ वायरल
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह
कंपनियों के लिए कह रहे हैं, "डीज़ल संचालित वाहनों को बाय-बाय करिए, हम इतना टैक्स बढ़ा देंगे कि आपको बेचना मुश्किल हो जाएगा।" वीडियो में वह कह रहे हैं, "आप बाय-बाय करिए नहीं तो...बीएस6 जैसा हाल डीज़ल का होगा।"