नितिन गडकरी की पत्नी ने उगाया 1 किलो का एक प्याज़, तस्वीर आई सामने
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कंचन गडकरी ने मल्चिंग पेपर तकनीक का इस्तेमाल कर तकरीबन 1 किलोग्राम का 1 ऑर्गेनिक प्याज़ उगाया है। नितिन गडकरी के X अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में बताया गया, "इस प्रक्रिया की शुरुआत प्याज़ के खास बीजों से हुई...जो नीदरलैंड्स से लाए गए थे...2.5 किलोग्राम बीज को 1 एकड़ में लगाया गया।"